Trusted Source Image

CG Post Basic BSc Nursing Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 14 मई को होगा जारी

Abhay Pratap Singh | May 12, 2026 | 01:48 PM IST | 2 mins read

सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 12 मई को पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (PBN26) के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 अभ्यर्थी 14 मई से डाउनलोड कर सकेंगे।

सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। व्यापम ने कहा, किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होने पर वे हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

CG Post Basic BSc Nursing Entrance Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 21 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Also readCG PET Admit Card 2026: सीजी पीईटी एडमिट कार्ड vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जारी, 14 मई को एग्जाम

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए,उनका सत्यापन एवं फ्रिस्किंग किया जा सके। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।

यह परीक्षा जीएनएम (GNM) डिप्लोमा कर चुके अभ्यर्थियों को पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBBSc Nursing) पाठ्यक्रम में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

Chhattisgarh Post Basic BSc Nursing Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी पीबीएन 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • पीबीएन 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग हाल टिकट जांचें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications