RBSE Board Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, 20 लाख छात्रों को है इंतजार
Abhay Pratap Singh | May 2, 2024 | 11:47 AM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड 2024 द्वारा दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम लिंक 2024 एक्टिव किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर व अन्य विवरण दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च तक पेन और पेपर मोड में किया गया था। वहीं, आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी को शुरू हुई थी और 4 अप्रैल 2024 को समाप्त हो गई थी।
राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में दोनों कक्षाओं में कुल 20 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आंकड़ों के अनुसार, आरबीएसई हाई स्कूल बोर्ड एग्जाम 2024 में 11 लाख स्टूडेंट्स और इंटरमीडिएट में 9 लाख छात्र-छात्राएं एग्जाम में उपस्थित हुए थे।
बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद जताई गई है कि, राजस्थान बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट परिणाम के संबंध में अधिसूचना जारी कर सकता है।
RBSE Board Class 10th, 12th Result 2024: डाउनलोड करें
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से अपना बोर्ड परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, छात्र अपनी कक्षा से संबंधित (कक्षा 10वीं या 12वीं) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र एडमिट कार्ड में दिया गया अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- अब स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम 2024 प्रदर्शित होगा।
- छात्र अपना रिजल्ट सावधानी पूर्वक जांचें और पीडीएफ को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल