Trusted Source Image

WBBSE 10th Topper List 2024: पश्चिम बंगाल 10वीं परीक्षा चंद्रचूड़ सेन ने किया टॉप; परिणाम लिंक एक्टिव

Santosh Kumar | May 2, 2024 | 10:07 AM IST | 2 mins read

इस साल कुल 9,12,598 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 4,03,900 लड़के और 5,08,698 लड़कियां शामिल थीं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में 7,64,252 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
पश्चिम बंगाल 10वीं परीक्षा का सीधा लिंक इस लेख में दिया गया है। (इमेज-पीटीआई)
पश्चिम बंगाल 10वीं परीक्षा का सीधा लिंक इस लेख में दिया गया है। (इमेज-पीटीआई)

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (डबल्यूबीबीएसई) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। चंद्रचूड़ सेन ने इस साल 693 अंक और 99 प्रतिशत के साथ डब्ल्यूबीबीएसई परीक्षा में टॉप किया है। बोर्ड ने टॉपर लिस्ट के साथ रिजल्ट लिंक भी छात्रों के साथ साझा किया है।

WBBSE 10th Result 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। डब्ल्यूबी माध्यमिक परिणाम 2024 में इस वर्ष 57 छात्रों ने टॉप किया है। कलिम्पोंग जिला 96.26% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला है, इसके बाद पूर्वी मेदिनीपुर (94.49%) है।

बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में डबल्यूबीबीएसई माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 0.16% बढ़ गया है। इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.31% है, जबकि पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.15% था। मेरिट सूची के अनुसार, एक छात्र ने रैंक 1 हासिल की, एक ने रैंक 2 हासिल की, 3 छात्रों ने रैंक 3 हासिल की। जबकि रैंक 4 और 5 पर 1-1 छात्र थे, इस तरह 18 छात्रों ने टॉप 10 रैंक में शामिल हुए।

WBBSE 10th Topper List 2024: ये है टॉपर्स की लिस्ट

आप अंकों और उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पश्चिम बंगाल 10वीं परीक्षा में शीर्ष रैंक धारकों के नाम नीचे देख सकते हैं-

  • रैंक 1: रामभोला हाई स्कूल के चंद्रचूड़ सेन ने 693 अंक या 99% के साथ टॉप किया।
  • रैंक 2: पुरुलिया जिला स्कूल की साम्यप्रिया गुरु ने 692 अंक या 98.86% के साथ रैंक 2 हासिल की।
  • रैंक 3: उदयन प्रसाद, पुष्पिता बासुरी, नायरित रंजन पाल ने 691 अंक या 98.71% हासिल किए।
  • रैंक 4: हुगली के तपज्योति मंडल 690 अंक या 98.57% के साथ रैंक 4 पर रहीं।
  • रैंक 5: उत्तरी बर्धमान के अर्घ्यदीप बसाक ने 689 अंक या 98.43% के साथ टॉप 5 में रहे।

छात्र अपने संबंधित कैंप कार्यालयों से पश्चिम बंगाल माध्यमिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र एकत्र कर सकते हैं। इस वर्ष, बोर्ड ने मार्कशीट और प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए 49 शिविर कार्यालयों का आयोजन किया है।

Also readWBBSE 10th Result 2024 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम wbresults.nic.in पर जारी, 86.31% छात्र पास

WB 10th Result 2024 Direct Link: ऐसे देखें नतीजे

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पश्चिम बंगाल माध्यमिक 10वीं परिणाम 2024 आसानी से देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट https://wbresults.nic.in/madhymik24/wbmpres24.htm पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • WBBSE Madhyamik Result 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications