Santosh Kumar | May 2, 2024 | 09:11 AM IST | 2 mins read
WBBSE 10th Result 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (डबल्यूबीबीएसई) ने 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। डब्ल्यूबीबीएसई के सचिव सुब्रतो घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट का ऐलान किया है।
WBBSE 10th Result 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के 80 दिनों के भीतर कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
इस साल कुल 9,12,598 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 4,03,900 लड़के और 5,08,698 लड़कियां शामिल थीं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में 7,64,252 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस साल लड़कों की तुलना में 25.59% ज्यादा लड़कियां शामिल हुईं।
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की तरह ही रहा है। छात्र पिछले 5 वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत नीचे देख सकते हैं-
2024- 86.31%
2023- 86.15%
2022- 86.60%
2021- 100%
2020- 86.34%
Also readWBBSE 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम जारी, इन वेबसाइटों पर नतीजे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पश्चिम बंगाल माध्यमिक 10वीं परिणाम 2024 आसानी से देख सकते हैं-
डबल्यूबीबीएसई परिणाम 2024 को एसएमएस सेवा के माध्यम से जांचा जा सकता है। डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परिणाम 2024 की घोषणा के बाद, छात्र इस प्रकार अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं-