Santosh Kumar | May 1, 2024 | 11:07 AM IST | 2 mins read
एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Get the NCHM JEE Complete Guide with syllabus, exam pattern, prep tips & resources to boost your hotel management entrance exam success.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा 11 मई को किया जाएगा।
New: NCHM JEE 2026 Application Correction Window Open - Link!
NCHM JEE 2026: Complete Guide | Syllabus | Exam Pattern
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है।
जारी नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों को बीएससी में प्रवेश के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई-2024) के एडमिट कार्ड से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। एनटीए ने कहा है कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
उम्मीदवार को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि में बदलाव नहीं करना चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति सुरक्षित रखें।
Also readNEET Admit Card 2024 Live: नीट एडमिट कार्ड 2024 जल्द, जानें डेट और टाईम, डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनसीएचएम जेईई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें दिए गए विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nchm@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.ac.in/NCHM/ के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।