Trusted Source Image

JEE Main 2024 Session 2 Result: जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क, बीप्लानिंग रिजल्ट अपडेट, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

Santosh Kumar | May 2, 2024 | 09:03 AM IST | 1 min read

जेईई मेन पेपर 2 परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग रिजल्ट के संबंध में अधिसूचना जारी की है। अप्रैल सत्र के लिए पेपर 2 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को किया गया था। जारी नोटिस के मुताबिक एनटीए जल्द ही जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन पेपर 2 परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, एनटीए ने 24 अप्रैल को परीक्षा पेपर 1 बीई, बीटेक रिजल्ट जारी किया था।

जारी नोटिस के अनुसार, एनटीए ने 39 उम्मीदवारों के खिलाफ 3 साल के लिए डिबारमेंट सहित सख्त कार्रवाई शुरू की है। इन अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान अनुचित साधन (यूएफएम) का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया था।

बता दें कि जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जेईई मेन परीक्षा 2024 सत्र 2 के लिए कुल 11,79,569 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10,67,959 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

Also readJEE Main 2024 Session 2 Result: जेईई मेन पेपर 1 बीई, बीटेक परिणाम jeemain.nta.ac.in पर जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

JEE Main Session 2 Result: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JEE Main Session 2 Paper 2 Result जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, JEE Main Session 2 Result Link पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Submit करें।
  • JEE Main Session 2 Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें दर्ज सभी डिटेल को जांचें और परिणाम डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications