Saurabh Pandey | February 4, 2026 | 09:36 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2206 उत्तर कुंजी पर सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा, जिसे आगे चैलेंज नहीं किया जा सकता है। सत्र 1 के परिणाम पूरी तरह से इसी संशोधित कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) सत्र 1 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी आज 4 फरवरी को जारी करने वाली है। जेईई मेन 2026 उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions
JEE Main 2026 Tools: College Predictor
JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में व्यक्तिगत उत्तर पुस्तिकाओं के साथ उपलब्ध होगी।
जेईई मेन 2026 उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवार 4 से 5 फरवरी के बीच अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, एनटीए फाइनल उत्तर कुंजी तैयार करेगा और इसके आधार पर 12 फरवरी तक परिणाम घोषित करेगा।
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र 21 से 29 जनवरी तक पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए आयोजित किया गया था। पेपर 1 की परीक्षाएं 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की गईं, जिसमें प्रत्येक दिन दो शिफ्ट- पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।
जेईई मेन का दूसरा पेपर- जिसमें पेपर 2ए (बी.आर्किटेक्चर) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) शामिल थे, 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया।