Rajasthan 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं परिणाम में 97.47% बच्चे हुए पास, अगस्त में होगी पूरक परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 30, 2025 | 01:26 PM IST | 1 min read
आरबीएसई 5वीं परिणाम 2025 में पिछले साल की तरह इस वर्ष भी लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज यानी 30 मई को राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा शिक्षा संकुल, जयपुर में की गई। राजस्थान बोर्ड 5वीं परिणाम 2025 में 97.47% बच्चे पास हुए हैं। छात्र शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाकर आरबीएसई कक्षा 5 का रिजल्ट जांच सकते हैं।
आरबीएसई 5वीं परिणाम 2025 में पिछले साल की तरह इस वर्ष भी लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन कुछ बेहतर रहा। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 2025 में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.66% तथा लड़कों का पास प्रतिशत 97.29% दर्ज किया गया है।
पिछले वर्ष की तुलना में इस साल राजस्थान बोर्ड क्लास 5th रिजल्ट 2025 का उत्तीर्ण दर 0.39 प्रतिशत अधिक रहा। आरबीएसई कक्षा 5वीं रिजल्ट 2024 में पिछले साल ओवरऑल पास प्रतिशत 97.08 प्रतिशत था, जिसमें 97.23% लड़कियां और 96.89% लड़के उत्तीर्ण हुए थे।
Also read RBSE 5th Class Result 2025 (Out) Live: आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी, मार्कशीट लिंक
राजस्थान बोर्ड द्वारा अगस्त 2025 में पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले छात्र आरबीएसई कक्षा 5 पूरक परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 7 से 17 अप्रैल तक किया गया था। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए लगभग 13.30 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट जारी करते समय कार्यक्रम में कृष्ण कुणाल (शासन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग एवं पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग, राजस्थान, जयपुर), सीताराम जाट (निदेशक महोदय, प्रारंभिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर) एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
अगली खबर
]RBSE Class 5th Result 2025: आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें पास परसेंटेज
परीक्षा में शामिल हुए छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा