RBSE 12th Admit Card 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | July 23, 2024 | 08:27 AM IST | 1 min read
आरबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2024 मिलने के बाद छात्रों को उस पर दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए और किसी भी विसंगति के मामले में अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो छात्र कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होंगे, वे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Half Yearly QP's 2025-26: Biology | Chemistry | Hindi | Maths | History | English
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
राजस्थान बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी और 30 जुलाई 2024 को समाप्त होंगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क
वे नियमित परीक्षार्थी जिनका सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क संबंधित विद्यालय/केंद्र द्वारा ऑनलाइन जमा नहीं किया गया है, उन्हें 2200 रुपये का भुगतान करना होगा एवं स्वयं अध्ययन के लिए अभ्यर्थियों को 2250 रुपये का शुल्क सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के नाम से भरकर परीक्षा केन्द्र पर जमा कराना होगा।
RBSE 12th Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 20 मई, 2024 को सभी स्ट्रीम- विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए घोषित किया गया था। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 96.88% दर्ज किया गया है, जबकि साइंस स्ट्रीम में 97.73% दर्ज किया गया है। कॉमर्स में पास प्रतिशत 98.95% दर्ज किया गया है।
अगली खबर
]Economic Survey 2023-24: पीएम पोषण योजना से 11.63 करोड़ बच्चे लाभान्वित, 26.52 करोड़ छात्रों को स्कूली शिक्षा
समीक्षा में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उद्देश्य 3-18 वर्ष आयु वर्ग के सभी शिक्षार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार