RBSE Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? ग्रेडिंग सिस्टम जानें
Abhay Pratap Singh | May 12, 2025 | 10:57 AM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर से भी आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही आरबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड की घोषणा के बाद राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जांच सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर से भी रिजल्ट देख सकेंगे। आरबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतमन 33% अंक लाने होंगे।
RBSE Class 10, 12 Board Results 2025: कैसे डाउनलोड करें?
इस वर्ष, आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट करें और राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच करें।
Also read CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी, डिजिलॉकर एक्सेस कोड जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई क्लास 10th 12th का रिजल्ट 2025 15 मई तक जारी किया जा सकता है। पिछले साल, आरबीएसई 12वीं का परिणाम 20 मई, 2024 को और आरबीएसई 10वीं का परिणाम 29 मई, 2024 को घोषित किया गया था। 2024 में आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी।
RBSE Board 12th Result 2025 Grading System: ग्रेडिंग सिस्टम
| क्रम संख्या | अंक | ग्रेड |
ग्रेड प्वांइट |
|---|---|---|---|
|
1 |
91-100 |
A1 |
10 |
|
2 |
81-90 |
A2 |
9 |
|
3 |
71-80 |
B1 |
8 |
|
4 |
61-70 |
B2 |
7 |
|
5 |
51-60 |
C1 |
6 |
|
6 |
41-50 |
C2 |
5 |
|
7 |
33-40 |
D |
4 |
|
8 |
21-32 |
E1 |
C |
|
9 |
00-20 |
E2 |
C |
अगली खबर
]JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, 18 मई को एग्जाम, जानें टाइमिंग
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा