Santosh Kumar | May 12, 2025 | 09:43 AM IST | 1 min read
जेईई एडवांस्ड पास करने वाले छात्रों को आईआईटी में प्रवेश का मौका मिलता है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। 18 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की 26 मई को सुबह 10 बजे तक जारी होने की उम्मीद है, फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2 जून को घोषित होने की उम्मीद है।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें दो पेपर होंगे, प्रत्येक पेपर 3 घंटे की अवधि का होगा। दोनों पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
जेईई एडवांस्ड पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा।
Also readJEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, समय और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।