Rajasthan ANM Admission 2026: एएनएम ट्रेनिंग कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, 24 अगस्त से आवेदन
Saurabh Pandey | August 18, 2026 | 12:48 PM IST | 1 min read
राजस्थान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 के लिए 1650 सीटों पर 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस 2 वर्ष के कोर्स (इर्नटर्नशिप सहित) में चयन जिला स्तरीय मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन कोर्सेस के लिए इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर है।
राजस्थान एएनएम ट्रेनिंग कोर्स के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम 34 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Rajasthan ANM training 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 20 रुपये का पोस्टल ऑर्डर (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम) जमा करना होगा। एससी, एसटी श्रेणी के लिए कोई शुल्क नहीं लागू है।
Rajasthan ANM training Admission 2026-27: पात्रता मानदंड
|
पाठ्यक्रम का नाम
|
कुल सीटें
|
शैक्षणिक और अन्य योग्यता
|
|
एएनएम (ANM) ट्रेनिंग पाठ्यक्रम
|
1650
|
12वीं (10+2) कक्षा उत्तीर्ण राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य |
Rajasthan ANM training 2026-27: चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण
महिला अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर जिला मुख्यालय पर आयोजित काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान के 34 सरकारी महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Rajasthan ANM training 2026-27: पाठ्यक्रम की अवधि
राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 ट्रेनिंग पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष (18 माह + 6 माह इन्टर्नशिप) होगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार