Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | September 13, 2025 | 07:22 AM IST | 2 mins read
राजस्थान ग्रुप डी एडमिट कार्ड अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) कर्मचारी भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 53,749 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें से 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
राजस्थान ग्रुप डी एडमिट कार्ड उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र का विवरण, तिथि और समय जैसी जानकारी दी गई है।
Rajasthan 4th Grade Admit Card: परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
भर्ती परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में या ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें और फिर "चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती" पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और परीक्षा का प्रकार चुनें।
- राजस्थान ग्रुप डी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रख लें।
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प दिए जाएंगे। परीक्षार्थी को केवल एक गोला भरना होगा। यदि कोई प्रश्न हल नहीं करना है, तो उसके लिए विकल्प E भरना होगा। यदि कोई विकल्प नहीं भरा जाता है, तो एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।
अभ्यर्थी को प्रत्येक प्रश्न के लिए कम से कम एक गोला भरना होगा। इसके लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों में सभी 5 गोले खाली छोड़ देता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में हेल्थ कोऑर्डिनेटर के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीजी व्यापम ने अधिसूचना के माध्यम से लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल