RWF Apprentice Recruitment 2026: रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | March 7, 2026 | 06:39 PM IST | 1 min read
रेल व्हील फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसमें 6 महीने का प्रशिक्षण सीओई (कवर इंजीनियर) में दिया जाएगा।
नई दिल्ली : रेल व्हील फैक्ट्री (आरडब्ल्यूएफ) की तरफ से अप्रेंटिस भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 है।
रेल व्हील फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है।
RWF Apprentice Recruitment 2026: आयु सीमा
रेल व्हील फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
रेल व्हील फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसमें 6 महीने का प्रशिक्षण सीओई (कवर इंजीनियर) में दिया जाएगा।
RWF Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
रेल व्हील फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीएच/महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शु्ल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
RWF Apprentice Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
आरडब्ल्यूएफ ने आईटीआई योग्यता वाले उम्मीदवारों को फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर वाहन), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और अन्य ट्रेडों में इंटर्न पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं।
|
विभाग का नाम
|
कुल पद
|
|
टर्नर (Turner)
|
05
|
|
मैकेनिक - मोटर व्हीकल (MMV)
|
08
|
|
इलेक्ट्रीशियन (Electrician)
|
18
|
|
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
|
22
|
|
सीएनसी प्रोग्रामिंग सह-ऑपरेटर (COE ग्रुप)
|
23
|
|
मशीनिस्ट (Machinist)
|
31
|
|
फिटर (Fitter)
|
58
|
|
कुल योग
|
192
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा