PSPCL JE Recruitment 2024: पंजाब बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के 544 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू
Saurabh Pandey | February 9, 2024 | 04:47 PM IST | 1 min read
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जेई के पदों पर 18 से 37 वर्ष के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएसपीसीएल जेई भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
नई दिल्ली : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 544 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण आज यानी 09 फरवरी 2024 से शुरू हो चुका है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 मार्च 2024 तक है।
PSPCL JE Recruitment 2024 आयुसीमा
पीएसपीसीएल जेई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
रिक्तियों का विवरण
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 544 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
- जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल - 378 पद
- जूनियर इंजीनियर/सब-स्टेशन - 112 पद
- जूनियर इंजीनियर/सिविल - 54 पद
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी और पीडब्ल्यूडी को छोड़कर) के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये+216 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 1416 रुपये होगा। जबकि एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये+135 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 885 रुपये होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
इसे भी पढ़ें : PSPCL JE Recruitment 2024: पंजाब बिजली विभाग में जेई के पदों पर निकलीं भर्तियां, 9 फरवरी से कर सकेंगे आवेदन
वेतन
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जेई के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये वेतन मिलेगा।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 फरवरी से आवेदन
upsssc assistant store keeper Recruitment 2024 यूपीएसएसएससी ने असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड 3 मुख्य भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीईटी स्कोरकार्ड होना चाहिए।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई