Punjab PSEB 10th, 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10th, 12th का रिजल्ट pseb.ac.in पर जल्द; लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 2, 2025 | 05:36 PM IST | 2 mins read
पंजाब बोर्ड रिजल्ट में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा तथा प्रैक्टिकल विषयों में न्यूनतम पास प्रतिशत 20% है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित करेगा। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 और पंजाब बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पीएसईबी ने अभी तक पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2025 जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। पीएसईबी रिजल्ट 2025 स्टूडेंट एसएमएस के माध्यम से भी जांच सकेंगे।
इस साल पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की थी। पंजाब बोर्ड रिजल्ट में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा तथा प्रैक्टिकल विषयों में न्यूनतम पास प्रतिशत 20% है।
पिछले वर्ष, पीएसईबी कक्षा 10 का परिणाम 18 अप्रैल, 2024 को और पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 30 अप्रैल को घोषित किया गया था। कक्षा 10वीं में कुल पास प्रतिशत 97.24% तथा कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया था। दोनों कक्षाओं में लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा के कुछ दिन बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को समय-समय पर पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Punjab Board 10th, 12th Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र या उनके अभिभावक पंजाब बोर्ड एग्जाम 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- ‘परिणाम’ लिंक पर जाएं और कक्षा 10/12 रिजल्ट पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- पंजाब पीएसईबी 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार