Abhay Pratap Singh | May 2, 2025 | 03:54 PM IST | 2 mins read
जेएसी कक्षा 12 का परिणाम स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी जांच सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जल्द ही जेएसी कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: JAC Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। छात्र जेएसी बोर्ड एडमिट कार्ड में रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कर सकते हैं। जेएसी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी।
जेएसी कक्षा 12 का परिणाम स्टूडेंट एसएमएस के माध्यम से भी जांच सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद इस एसएमएस को 56263 पर भेजना होगा। जेएसी बोर्ड 12 वीं परिणाम 2025 उसी नंबर पर भेजा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम 5 मई को जारी होने की उम्मीद है। झारखंड 12th एग्जाम 2025 में 3.5 लाख से अधिक विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। झारखंड बोर्ड एग्जाम में प्रत्येक विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल) में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को ही परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा।
JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर विजिट करें और इंटरमीडिएट परिणाम लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट करें। जेएसी इंटरमीडिएट परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
नीचे दी गई सारणी में जेएसी बोर्ड इंटर रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम की जांच कर सकते हैं:
| प्रतिशत | ग्रेड |
|---|---|
| 80% से अधिक | ए+ |
| 60% - 80% | ए |
| 45% - 60% | बी |
| 33% - 45% | सी |
| 33% से कम | डी |