Punjab Police Admit Card 2025: पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड 4 से 15 मई तक की परीक्षा तिथि के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 11:55 AM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस कांस्टेबल 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर/ लॉगिन आईडी/ आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस विभाग ने 4 मई से 15 मई, 2025 तक होने वाली पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर/ लॉगिन आईडी/ आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा 4 मई से 8 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कई शिफ्ट में कराई जाएगी।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक - https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/31526/93020/login.html
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और फोटो व हस्ताक्षर जैसे महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकेंगे। पंजाब पुलिस भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, PET/PST, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रत्येक दिवस में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पेपरों (पेपर-1, पेपर-2) के लिए आयोजित की जाएगी।
परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिन बाद आंसर की जारी की जाएगी। जिसमें उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से पंजाब पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 1,746 पदों को भरा जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Punjab Police Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- फिर, “भर्ती” या “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें ।
- “पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें ।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल