Punjab News: सीएम भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों के रिक्त पद भरने का किया ऐलान
Santosh Kumar | September 5, 2024 | 07:17 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने विद्यार्थियों से पंजाबी बोलने और लिखने का भी आह्वान किया।
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य भर के सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को भरने की घोषणा की। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाबी भाषा को बढ़ावा देना समय की मांग है और इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर पंजाबी की मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मान ने विद्यार्थियों से पंजाबी भाषा बोलने और लिखने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अध्यापक समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।
Also read Punjab & Sind Bank SO Recruitment 2024: पंजाब एंड सिंध बैंक एसओ भर्ती पंजीकरण शुरू
मान ने कहा कि सरकार शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव पर जोर दे रही है। इसके तहत स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षकों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है ताकि वे अपनी विशेषज्ञता बढ़ा सकें।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि शिक्षक शिक्षा क्षेत्र की उन्नत प्रथाओं से अवगत हों। 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' और नवीनतम तकनीक से लैस स्कूलों ने राज्य में शिक्षा की दिशा बदल दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों के 158 विद्यार्थियों ने पहली बार प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) पास की है। उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और आने वाले दिनों में और भी बेहतर नतीजे सामने आएंगे, जिसके लिए पंजाब सरकार लगातार काम कर रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल