PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 91 फीसदी स्टूडेंट्स पास, चेक स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | May 14, 2025 | 03:22 PM IST | 2 mins read
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम देखने या डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आज यानी 14 मई 2025 को कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम में लगभग 2 लाख से अधिक छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जो 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई। छात्र अपना पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।
New: Punjab 12th Compartment Result 2026 - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
परीक्षा में कुल 2,65,388 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,41,506 विद्यार्थी पास हुए हैं, जो कुल रिजल्ट का 91% है। वहीं, 17,844 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 5,950 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसके अलावा बोर्ड ने 88 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोक दिया है।
पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा में टॉपर्स की बात करें तो हरसीरत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। मनवीर कौर 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अर्श 498 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
PSEB 12th Result 2025: स्कूल से मिलेगी मूल मार्कशीट
मूल पीएसईबी मार्कशीट और प्रमाण पत्र संबंधित स्कूलों द्वारा बाद में वितरित किए जाएंगे। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम देखने या डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
पंजाब बोर्ड 2025 परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों विषयों में अलग-अलग पास होना होगा। प्रत्येक विषय के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 33 प्रतिशत है।
PSEB Class 12th Result 2025: पीएसईबी रिजल्ट कैसे करें चेक?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से पंजाब बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं का परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- punjab.indiaresults.com/pseb/default.htm
- पेज पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- पंजाब बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- छत्र इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
पीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 को डिजिलॉकर पोर्टल और उमंग ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकेगा। डिजिलॉकर के जरिए रिजल्ट पाने के लिए results.digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा, उमंग पोर्टल से पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं या उमंग ऐप का इस्तेमाल करें। बोर्ड ने कहा है कि ऑनलाइन परिणाम केवल संदर्भ के लिए हैं।
अगली खबर
]CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी एक्टिव, जानें क्षेत्रवार पास प्रतिशत
बोर्ड ने इन दोनों प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। इस बार देशभर में कुल पास प्रतिशत करीब 93.60% रहा है। क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो तिरुवनंतपुरम क्षेत्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा