PSSSB Jail Warder PMT-PET Admit Card 2026: पंजाब जेल वार्डर फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | November 10, 2026 | 05:46 PM IST | 1 min read
पीएसएसएसबी ने पंजाब जेल वार्डर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने जेल वार्डर भर्ती 2026 के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकल टेस्ट पटियाला, पंजाब के स्टेडियम रोड स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे।
पीएसएसएसबी ने फिजिकल टेस्ट के लिए कुल 4,124 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें 3,642 पुरुष वार्डर और 482 महिला मैट्रन उम्मीदवार शामिल हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पंजाब जेल विभाग में 532 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
PSSSB Jail Warder PMT-PET Exam Dates: परीक्षा तिथि
पीएसएसएसबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 11 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
पंजाब जेल वार्डर (पुरुष) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 मीटर की दौड़ 15 सेकंड के भीतर पूरी करनी होगी। उन्हें 7.26 किलोग्राम का शॉट पुट कम से कम 5.50 मीटर दूर फेंकना होगा और 15 फीट तक की रस्सी पर चढ़ना होगा। रनिंग इवेंट के लिए उम्मीदवारों को केवल एक मौका मिलेगा। हालांकि, शॉट पुट और रस्सी पर चढ़ने के लिए उन्हें तीन-तीन मौके दिए जाएंगे।
PSSSB Jail Warder PMT-PET 2026: फिजिकल टेस्ट गाइडलाइंस
पंजाब जेल वार्डर फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपनी फिजिकल टेस्ट की तारीख और रिपोर्टिंग से जुड़े निर्देश चेक कर लेना चाहिए। इसके बाद तय समय पर पोलो ग्राउंड, स्टेडियम रोड, पटियाला पहुंचना होगा। सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं। फिजिकल गतिविधियों के लिए आरामदायक कपड़े और उपयुक्त जूते पहनें। परीक्षा अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र