PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट पास प्रतिशत में गिरावट, लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
Saurabh Pandey | April 18, 2024 | 03:13 PM IST | 1 min read
तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमलापुरी, लुधियाना की अदिति ने सौ फीसदी अंक हासिल करके पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है।
नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। पीएसईबी 10वीं परीक्षा में शामिल छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से कल यानी 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पीएसईबी की वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने कक्षा 10 (मैट्रिक) परिणाम को देख सकते हैं। इस बार पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है।
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 पिछले वर्षों की तरह, लड़कियों ने 98.11 प्रतिशत की उत्तीर्ण दर के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि 96.47 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 97.24 प्रतिशत रहा है, जो पिछले वर्ष के 97.54 प्रतिशत की तुलना में मामूली गिरावट दर्शाता है।
PSEB 10th Result 2024 टॉपर्स
पीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में लुधियाना की छात्रा अदिति ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं लुधियाना की ही अलीशा शर्मा और अमृतसर की करमनप्रीत कौर ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
Also read PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, 97.24 रहा पास प्रतिशत
पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत
- 2024- 97.24%
- 2023- 97.56%
- 2022- 99.06%
- 2021- 99.93%
- 2020- 100%
बता दें कि इस वर्ष लगभग 3 लाख छात्र 13 फरवरी से 5 मार्च तक एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित पंजाब बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
अगली खबर
]PSEB 10th Result 2024 (Out) Live : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, 97.24% पास, अदिति ने किया टॉप
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार