PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, 97.24 रहा पास प्रतिशत
Santosh Kumar | April 18, 2024 | 02:02 PM IST | 2 mins read
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 को सफलतापूर्वक पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट चेक करने का लिंक कल जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
पीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है। बोर्ड ने परिणामों के अलावा, बोर्ड टॉपर्स, समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत और कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के बारे में भी जानकारी साझा की है। बता दें कि इस वर्ष, पंजाब मैट्रिक परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाओं में 2.97 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2024 में शामिल हुईं 1,32,642 लड़कियों में से 1,30,132 यानी 98.11% पास हुई हैं। जबकि परीक्षा देने वाले 1,48,445 लड़कों में से 1,43,206 या 96.47% पास हुए। पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अदिति ने पूरे अंक हासिल करके PSEB 10th Result 2024 में टॉप किया है।
Also read PSEB 5th Class Result 2024 Out: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी; पास प्रतिशत 99.84
PSEB 10th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, PSEB 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल जैसी जानकारी दर्ज करें।
- Punjab Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें।
Punjab Board 10th Result 2024 Via SMS: एसएमएस पर पाएं मैट्रिक रिजल्ट
वेबसाइट के अलावा, Punjab Board Class 10th के छात्र अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- अपने फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें।
- संदेश बॉक्स में "PB10" टाइप करें।
- इस मैसेज को 5676750 पर भेजें।
- Punjab Board Matric Result आपके नंबर पर भेज दिया जाएगा।
बता दें कि पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2024 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना आवश्यक है। पंजाब बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के लिए समयसीमा और फीस सहित पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी भी जारी कर दी गई है। पीएसईबी इस साल 11 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा और परिणाम सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा