IP University News: इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या के बाद विरोध प्रदर्शन, वार्डन को हटाया गया
Press Trust of India | September 16, 2024 | 10:36 PM IST | 2 mins read
गौतम कुमार बिहार के वैशाली का रहने वाला था और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16 में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में नामांकित था।
नई दिल्ली: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में सोमवार (16 सितंबर) को 25 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसे हाल ही में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र गौतम कुमार ने रविवार को अपने छात्रावास की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
ALERT XII Board exams over? Start and Submit APPLICATIONS to TOP colleges HERE
गौतम कुमार बिहार के वैशाली का रहने वाला था और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16 में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में नामांकित था। उसे अपने छात्रावास के कमरे में शराब और ड्रग्स का सेवन करने के कारण पांच अन्य छात्रों के साथ निष्कासित कर दिया गया था।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कमल पाठक ने पीटीआई को बताया कि विरोध प्रदर्शनों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास के वार्डन राकेश कुमार को उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया है। इस बीच, सैकड़ों छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और मृतक के लिए न्याय की मांग करते हुए धरना दिया।
Also read Trainee Doctor Suicide: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान
उन्होंने 'गौतम के लिए न्याय' और 'सुसाइड नोट को गायब न होने दें' लिखे पोस्टर ले रखे थे और विश्वविद्यालय से जवाबदेही की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने राकेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की और उन पर उचित जांच किए बिना छात्रों को निष्कासित करने का आरोप लगाया।
इस महीने की 14 तारीख को जारी निष्कासन आदेश के तहत गौतम और पांच अन्य छात्रों को शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करने के कारण छात्रावास से निष्कासित दिया गया था। आदेश में कहा गया था कि उन्हें छात्रावास परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
निष्कासन आदेश में छात्रों से 15 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक कमरे खाली करने को कहा गया है। कुलपति के कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है और विश्वविद्यालय के अधिकारी स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि वह जन्मदिन की पार्टी के बाद छात्रावास से निकाले जाने से परेशान था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार