NIOS Noida: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष पद का प्रो अखिलेश मिश्रा ने संभाला कार्यभार
Abhay Pratap Singh | July 22, 2025 | 05:16 PM IST | 1 min read
प्रो अखिलेश मिश्रा ने देशभर में फैले एनआईओएस के क्षेत्रीय केंद्रों की कार्यप्रणाली और इनमें पंजीकृत लाखों शिक्षार्थियों के हित में नई पहल शुरू करने के संकेत दिए हैं।
नोएडा: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के अध्यक्ष पद के रूप में प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा ने आज यानी 22 जुलाई, 2025 को कार्यभार ग्रहण किया। प्रोफेसर मिश्रा ने पदभार संभालने के बाद संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और वर्तमान शैक्षिक एवं प्रशासनिक प्रोजेक्ट्स की विस्तृत समीक्षा की।
प्रो अखिलेश मिश्रा ने बीएड के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अनिवार्य 6 माह के ब्रिज कोर्स की प्रगति की जानकारी ली। प्रोफेसर मिश्रा ने इस कोर्स को अधिक समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और शिक्षण सामग्री को व्यावहारिक एवं सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने देशभर में फैले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के क्षेत्रीय केंद्रों की कार्यप्रणाली और इनमें पंजीकृत लाखों शिक्षार्थियों के हित में नई पहल शुरू करने के संकेत दिए।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के नए अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा ने एनआईओएस मुख्यालय, नोएडा में स्थापित ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ के कार्यों और इसकी भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। एनआईओएस के मुख्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में संस्थान के सचिव एवं सभी विभागाध्यक्षों समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रोफेसर मिश्रा ने कहा कि एनआईओएस नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के उद्देश्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और शिक्षार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर रहेगा।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, एनआईओएस विश्व का सबसे बड़ा मुक्त विद्यालयी शिक्षा नेटवर्क है, जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष लाखों शिक्षार्थी माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार