PNB SO Admit Card 2025: पीएनबी एसओ एडमिट कार्ड pnbindia.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 25, 2025 | 12:16 PM IST | 2 mins read
पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने HRP 2024-25 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पीएनबी एसओ आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर पीएनबी एसओ 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पीएनबी एसओ 2025 हाल टिकट 5 मई तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। स्पेशलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पीएनबी एसओ 2025 एग्जाम 5 मई को दो घंटे (120 मिनट) की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर दो भागों में होगा, भाग-1 में रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्लेज और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा भाग-2 में प्रोफेशन नॉलेज से सेक्शन से प्रश्न शामिल होंगे। पीएनबी एसओ पेपर में कुल 200 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। पीएनबी एसओ पर्सनल इंटरव्यू 50 अंकों का होगा। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को साक्षात्कार में न्यूनतम योग्यता अंक 45% (22.50 अंक) और अन्य उम्मीदवारों को 50% यानी 25 अंक प्राप्त करने होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 350 पदों को भरेगा, जिनमें से 50 पद एससी, 25 पद एसटी, 91 पद ओबीसी, 32 पद ईडब्ल्यूएस, 152 पद जनरल और 13 पद पीडब्ल्यूबीडी के लिए आरक्षित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
PNB SO Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से पीएनबी एसओ हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर विजिट करें।
- अब, ‘एसओ भर्ती’ के अंतर्गत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और पीएनबी एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र