PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के 2700 पदों पर आवेदन शुरू, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 3, 2024 | 02:45 PM IST | 2 mins read
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पीएनबी अप्रेंटिंस भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू की गई है।
आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 944 रुपये और एससी/ एसटी व महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों से 472 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,700 रिक्तियां भरी जाएंगी।
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री हो। किसी विशेष राज्य की प्रशिक्षण सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उस राज्य की स्थानीय भाषा में पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 30 जून 2024 से की जाएगी। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा।
पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिसशिप भर्ती 2024 के माध्यम से रूरल/ सेमी रूरल के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं, अर्बन और मेट्रो ब्रांच कैटेगरी के उम्मीदवारों को क्रमश: 12,000 रुपये और 15,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पीएनबी की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Punjab National Bank Apprentice Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://bfsissc.com पर जाएं।
- या, https://www.pnbindia.in/Recruitments.aspx पर विजिट करें।
- इसके बाद कैंडिडेट “Career/Opportunity” सेक्शन में जाएं।
- अब, “PNB Apprentice Recruitment 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और फीस का भुगतान करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें और प्रिंटआउट लेकर रखे लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार