Jammu AIIMS: जम्मू एम्स का पीएम मोदी ने किया उद्धाटन, साल 2013 में आईआईएम/आईआईटी बनाने वाले वादे को किया याद
Abhay Pratap Singh | February 20, 2024 | 04:04 PM IST | 2 mins read
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लगभग 1500 नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश पत्र वितरित किया। युवाओं को आईआईएम, आईआईटी और नियुक्ति पत्र के लिए बधाई दी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 20 फरवरी को जम्मू में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम और नागरिक बुनियादी ढांचे सहित अन्य कई क्षेत्रों से संबंधित हैं। पीएम ने आईआईएम जम्मू समेत कई महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थानों के परिसरों को राष्ट्र को समर्पित किया है।
वहीं, इस दौरान जम्मू एम्स का भी पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 2013 में जम्मू-कश्मीर में आईआईटी और आईआईएम बनाने की गारंटी देने वाले अपने वादे को याद करते हुए कहा कि वह गारंटी आज पूरी हो रही है। इसीलिए लोग कहते हैं, ''मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी'' है।
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लगभग 1500 नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश पत्र वितरित किया। उन्होंने 'विकसित भारत विकसित जम्मू' कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत की। इस दौरान देश के युवाओं को आईआईएम, आईआईटी और नियुक्ति पत्र के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर तेजी से शिक्षा और कौशल विकास का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 4 से बढ़कर आज 12 हो गई है। पिछले 4 वर्षों में 45 नर्सिंग और पैरामेडिक कॉलेजों की स्थापना की गई। विकसित जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए सरकार का ध्यान गरीबों, किसानों, युवाओं और नारी शक्ति पर है।
पीएम मोदी ने आगे बताया कि शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्रों की उन्नति दस साल पहले एक दूर की वास्तविकता थी, लेकिन यह नया भारत है। पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 50 नए डिग्री कॉलेजों सहित स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुले हैं। 45,000 नए बच्चे जो स्कूलों में नहीं जाते थे, उन्हें अब प्रवेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लोग कश्मीर से ट्रेन पकड़कर देश भर में यात्रा कर सकेंगे। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को आज पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन मिलने पर बधाई दी है। मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटने से महिलाओं को वे अधिकार मिले हैं, जिनसे वे पहले वंचित थीं। जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास कार्यों से महिलाओं को सबसे अधिक लाभ हुआ है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई