PM Internship Scheme 2026: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए गाइडलाइंस जारी, पात्रता मानदंड, मंथली स्टाइपेंड जानें
Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 03:24 PM IST | 2 mins read
इंटर्नशिप की पूरी अवधि पूरा करने पर, भागीदार कंपनी द्वारा पोर्टल के माध्यम से इंटर्न को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रमाण पत्र का एक सैंपल पोर्टल पर उपलब्ध होगा। यह प्रमाण पत्र केवल भागीदार कंपनियों द्वारा ही जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) 2026 के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत भारत भर की अग्रणी कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे और उन्हें कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कि उनके स्किल का विकास हो सके और रोजगार के अवसर बेहतर हो सकें। इंटर्न को नियमित कर्मचारी नहीं माना जाएगा। यह योजना अन्य सरकारी इंटर्नशिप या प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अलग संचालित होगी।
PM Internship Scheme 2026: आयु सीमा
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन जमा करने की तिथि के अनुसार 18 से 25 वर्ष की आयु के उम्मीदवार जो फुलटाइम कार्यरत नहीं हैं, आवेदन कर सकते हैं।
PM Internship Scheme 2026: शैक्षणिक योग्यता
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए हाई स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय उत्तीर्ण, आईटीआई से प्रमाण पत्र प्राप्त, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा धारक, या स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा, बीई/बीटेक आदि) या स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकॉम, एमसीए, एमटेक आदि) डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
हालांकि, ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में नामांकित या फुलटाइम स्नातक या स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में नामांकित उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। फुलटाइम, अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को शामिल करने संबंधी दिशानिर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
PM Internship Scheme 2026: इंटर्नशिप की अवधि
पीएम इंटर्नशिप योजना की अवधि 6 या 9 महीने होगी, जो इंटर्नशिप की प्रकृति, क्षेत्र और कंपनी की आवश्यकता पर निर्भर करेगी। इंटर्नशिप की अवधि का कम से कम आधा हिस्सा वास्तविक कार्य अनुभव/कार्य वातावरण में व्यतीत किया जाना चाहिए, न कि कक्षा में। यह स्पष्ट किया जाता है कि पायलट प्रोजेक्ट के मौजूदा इंटर्न के लिए इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने रहेगी।
PM Internship Scheme 2026: मंथली स्टाइपेंड
इंटर्नशिप की पूरी अवधि के लिए इंटर्न को 9,000 रुपये महीने का भुगतान किया जाएगा। इसमें से, कंपनी हर महीने 900 रुपये यानी कुल मासिक सहायता राशि का 10% हिस्सा कंपनी के सीएसआर फंड या स्वयं के फंड से प्रत्येक इंटर्न को जारी करेगी। कंपनी या संगठन द्वारा भुगतान किए जाने के बाद, सरकार अपना हिस्सा 8,100 रुपये इंटर्न के आधार से जुड़े बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीएल) के माध्यम से जमा करेगी।
PM Internship Scheme 2026: इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
इंटर्नशिप की पूरी अवधि पूरा करने पर, भागीदार कंपनी द्वारा पोर्टल के माध्यम से इंटर्न को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रमाण पत्र का एक सैंपल पोर्टल पर उपलब्ध होगा। यह प्रमाण पत्र केवल भागीदार कंपनियों द्वारा ही जारी किया जाएगा।
यदि कोई इंटर्न इंटर्नशिप बीच में ही छोड़ देता है, तो अनुरोध करने पर पोर्टल के माध्यम से पीएमआईएस भागीदारी प्रमाणपत्र जारी किया जा सकता है, बशर्ते इंटर्न ने निर्धारित इंटर्नशिप अवधि का कम से कम आधा भाग पूरा कर लिया हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल