Trusted Source Image

SSB Constable Recruitment 2026: एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब 4 मई तक करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | April 21, 2026 | 11:27 AM IST | 2 mins read

इससे पहले, एसएसबी कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल निर्धारित थी। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू है।

Back

Exclusive Content

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Join Careers360 Premium
एसएसबी कांस्टेबल आवेदन पोर्टल लिंक applyssb.com/SSB_CT_25/applicationIndex है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएसबी कांस्टेबल आवेदन पोर्टल लिंक applyssb.com/SSB_CT_25/applicationIndex है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सशत्र सीमा बल (SSB) ने एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssb.gov.in या recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 4 मई तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।

यूआर/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ महिला कैंडिडेट को छूट दी गई है। एसएसबी कांस्टेबल आवेदन विंडो बंद होने के बाद आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

इससे पहले, एसएसबी कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल निर्धारित थी। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू है।

SSB Constable Tradesman Eligibility 2026: पात्रता

आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र हो, साथ ही 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 1 जुलाई, 2026 तक आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अधिकतम आयु अलग-अलग है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

Also readCG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, सैलरी ₹80,000 तक

एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 827 पदों को भरा जाएगा, जिसमें वेटनरी के 34, ड्राइवर (केवल पुरुष) के 553, गार्डनर के 41, वॉटर कैरियर के 5, कॉब्लर के 25, टेलर के 41 और वॉशरमैन के 74 पद शामिल हैं। इसके अलावा, बार्बर के 43, वेटर के 3, कारपेंटर के 7 और नर्सिंग ऑर्डरली का 1 पद भरा जाएगा।

चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन रिक्रूटमेंट के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के तहत 27,00 रुपये से लेकर 69,100 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा।

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने और एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

SSB Constable Tradesman Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आवेदन पोर्टल applyssb.com/SSB_CT_25/applicationIndex पर जाएं।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एसएससी कांस्टेबल आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications