Play School Registration Mandatory: सभी प्ले स्कूलों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य, दिल्ली सरकार की घोषणा
Santosh Kumar | January 19, 2024 | 11:33 AM IST | 1 min read
दिल्ली शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण के लिए स्कूल जाएंगे। वह अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगे। इसके बाद ही सरकार तय करेगी कि मान्यता देनी है या नहीं।
नई दिल्ली: राजधानी में चल रहे प्ले स्कूलों को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत सभी प्ले स्कूलों को दिल्ली सरकार के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस मामले पर बैठक की। जिसके बाद ये फैसला लिया गया।
फैसले को लेने के पीछे मुख्य वजह है कि प्ले स्कूल नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं. दरअसल, विभाग के पास ऐसी कई शिकायतें थीं जिनमें बताया गया था कि कुछ अभिभावक अपने बच्चों को निर्धारित उम्र से पहले ही प्ले स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं। ऐसे में बच्चों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है।
सरकार तय करेगी कि मान्यता देनी है या नहीं
दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद जो भी संस्थान या व्यक्ति प्ले स्कूल खोलेगा उसे इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशानिर्देशों के तहत तैयार किए गए फॉर्म की पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
Also read SSC JE 2023 Final Answer Key: एसएससी जेई अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से डाउनलोड करें
इसके साथ ही उन्हें प्ले स्कूल के बारे में पूरी जानकारी भी देनी होगी कि वहां कितने शिक्षक हैं और कितनी कक्षाएं हैं। इसके बाद विभाग का अधिकारी निरीक्षण के लिए स्कूल जाएगा। वह अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगे। इसके बाद ही सरकार तय करेगी कि मान्यता देनी है या नहीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा