PGIMER Recruitment 2026: पीजीआईएमईआर में ग्रुप बी नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, pgimer.edu.in से करें आवेदन

Saurabh Pandey | September 10, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read

पीजीआईएमईआर में ग्रुप बी नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर दिया है, उन्हें ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in के माध्यम से ग्रुप बी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2026 है। इस भर्ती अभियान के जरिए ऑर्गनाइजेशन में 243 पद भरे जाएंगे।

पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास नर्सिंग में बीएससी या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या काउंसिल से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए।

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए 800 रुपये है। PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

  1. पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अब 'ऑनलाइन अप्लाई' लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें।
  6. अब 'सबमिट' पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  7. अंत में भरे गए आवेदन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also read Haryana Bsc Nursing Admit Card 2026: हरियाणा बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड uhsr.ac.in पर आज, परीक्षा तिथि जानें

PGIMER Nursing Officer Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

जिन उम्मीदवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर दिया है, उन्हें ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 बहु-विकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। परीक्षा की अवधि 100 मिनट होगी। सीबीटी में ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों के हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी।

PGIMER Nursing Officer Exam 2026: क्वालीफाइंग अंक

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक जनरल, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 40% और एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के लिए 35% होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]