Trusted Source Image

FMGE October 2026 Exam: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम अधिसूचना जारी, कल से करें आवेदन, 31 अक्टूबर को परीक्षा

Santosh Kumar | September 10, 2026 | 10:42 AM IST | 1 min read

एफएमजीई अक्टूबर 2026 इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 11 सितंबर को शाम 5 बजे से उपलब्ध होगा। आवेदन की प्रक्रिया भी 11 सितंबर को शाम 5 बजे शुरू होगी और 25 सितंबर को रात 11:55 बजे तक चलेगी।

Back

FMGE Preparation Tips

Ebook contains the best strategies for FMGE preparation tips.

Check Now
बोर्ड ने परीक्षा साल में दो बार के बजाय तीन बार आयोजित करने का फैसला किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने परीक्षा साल में दो बार के बजाय तीन बार आयोजित करने का फैसला किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) की अक्टूबर परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा साल में दो बार के बजाय तीन बार आयोजित करने का फैसला किया है। इसके तहत, 2026 में एक अतिरिक्त एफएमजीई परीक्षा 31 अक्टूबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

एफएमजीई अक्टूबर 2026 के लिए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 11 सितंबर को शाम 5 बजे से उपलब्ध होगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 11 सितंबर को शाम 5 बजे शुरू होगी और 25 सितंबर को रात 11:55 बजे तक चलेगी।

FMGE October 2026 Exam: एफएमजीई एग्जाम व रिजल्ट डेट

एफएमजीई अक्टूबर 2026 परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जबकि नतीजे 30 नवंबर तक घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार तय समय के दौरान एफएमजीई अक्टूबर 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले 'इन्फॉर्मेशन बुलेटिन' को ध्यान से पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए लास्ट डेट का इंतजार न करें। समय-सीमा खत्म होने के बाद आवेदन स्वीकार करने के अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also readNEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी आंसर-की जल्द, एनबीईएमएस पहली बार करेगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें

FMGE October 2026 Exam: एफएमजीई आवेदन संबंधी डिटेल्स

आवेदन जमा करने, फेल हुए ट्रांज़ैक्शन के लिए रिफंड, पेमेंट गेटवे की समस्याओं आदि से जुड़े सवालों के लिए, कैंडिडेट केयर सपोर्ट से +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से बोर्ड को लिखें।

योग्यता या दस्तावेजों से जुड़े सवालों के लिए, वेब पोर्टल पर लिखें। उम्मीदवार अफवाहों, बिना पुष्टि वाली सोशल मीडिया पोस्ट या तीसरे पक्ष द्वारा फैलाए गए संदेशों पर भरोसा न करें, और केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications