Santosh Kumar | September 7, 2026 | 01:45 PM IST | 1 min read
नेशनल मेडिकल कमीशन के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने दोनों संस्थानों को 'लेटर ऑफ परमिशन' जारी किया है।

नई दिल्ली: नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने बिहार में दो नए मेडिकल कॉलेजों को 2026-27 एकेडमिक सेशन से एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है। समस्तीपुर में स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल और सारण जिले के छपरा में स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को 50-50 एमबीबीएस सीटों के लिए मंजूरी मिली है। इससे राज्य में कुल 100 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ गई हैं।
नेशनल मेडिकल कमीशन के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने दोनों संस्थानों को 'लेटर ऑफ परमिशन' जारी किया है। यह मंजूरी 'सेकंड अपील कमिटी' के फैसले के आधार पर दी गई है।
दोनों कॉलेजों ने शुरू में 100-100 सीटों के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी उन्हें 50-50 सीटों के लिए मंजूरी मिली है। इन कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स शुरू होने से आसपास के इलाकों के छात्रों को मेडिकल शिक्षा पाने का मौका मिलेगा।
Also readNEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी आंसर-की जल्द, एनबीईएमएस पहली बार करेगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
इससे पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर डॉक्टर बनने की संभावनाएं बढ़ेंगी। सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी केंद्र सरकार का धन्यवाद किया और इसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन कॉलेजों में फैकल्टी या अन्य जरूरी संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी।
बयान के मुताबिक, ''इन 11 लोगों में पांच को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत में लाए गए एक अन्य व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।
Press Trust of India