Trusted Source Image

Haryana Bsc Nursing Admit Card 2026: हरियाणा बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड आज आएगा, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | September 10, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read

हरियाणा नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

हरियाणा बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
हरियाणा बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: पंडित बी.डी. शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से आज पीजीआईएमएस रोहतक बीएससी नर्सिंग 2026 प्रवेश परीक्षा के हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uhsrcetadmissions.in के माध्यम से हरियाणा बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे।

हरियाणा नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट में पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, नाम, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा अवधि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

पीजीआईएमएस रोहतक बीएससी नर्सिंग परीक्षा 13 सितंबर, 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर हरियाणा नर्सिंग बीएससी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटर आईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readIIM Ahmedabad Admission 2026: आईआईएम अहमदाबाद में जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम के 25वें बैच के लिए प्रवेश शुरू

हरियाणा बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 पैटर्न के अनुसार, पेपर में 180 अंकों के लिए कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 60-60 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने साथ स्टेशनरी सामग्री जैसे काला या नीला पेन, पेंसिल आदि लानी चाहिए। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, पेजर, कैलकुलेटर, कलाई घड़ी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं। एडमिट कार्ड में उल्लिखित निर्देशों का पालन करने की उम्मीदवारों को सलाह दी गई है।

Haryana BSc Nursing 2026 Admit Card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://uhsrcetadmissions.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • पीजीआईएमएस रोहतक बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications