PGCIL Admit Card 2026: पीजीसीआईएल डिप्लोमा ट्रेनी एडमिट कार्ड powergrid.in पर जारी, 1 जुलाई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | June 26, 2026 | 07:48 PM IST | 2 mins read
पीजीसीआईएल नॉन एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और यूजर पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने पीजीसीआईएल एडमिट कार्ड 2026 नॉन-एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी के पदों पर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
पीजीसीआईएल नॉन एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और यूजर पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। पीजीसीआईएल हॉल टिकट 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश जैसी जानकारी शामिल है।
पावर ग्रिड द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में भर्ती परीक्षा 1 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। सीबीटी परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए निर्धारित है, इसमें कुल 170 प्रश्न शामिल होंगे। तकनीकी या व्यावसायिक ज्ञान से 120 प्रश्न और योग्यता से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में ¼ नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
Also read RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में 2,005 पदों पर होगी भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी
पीजीसीआईएल नॉन एग्जिक्यूटिव 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, वोटरआईडी, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन ड्राइव, पुस्तकें व नोट्स, धातु की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और पर्स व हैंडबैग प्रतिबंधित हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 660 से अधिक पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पावर ग्रिड करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
PGCIL Non-Executive Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार पीजीसीआईएल नॉन-एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक www.powergrid.in/en/job-opportunities पर जाएं।
- नॉन एग्जिक्यूटिव (Advt No. CC/01/2026) - एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पीजीसीआईएल एडमिट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच