Saurabh Pandey | June 25, 2026 | 06:40 PM IST | 2 mins read
राजस्थान की पांचों सरकारी बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के कुल 2,005 पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त अधिसूचना जारी की गई है।

नई दिल्ली : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांचों सरकारी बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (JEN-I), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2,005 पदों को भरा जाएगा।
विद्युत निगम के मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, जिसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी होगी, जुलाई 2026 के दूसरे पखवाड़े में जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक भी इसी अवधि में एक्टिव होगा।
इस संयुक्त भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र के निम्नलिखित पांच निगमों में खाली पदों को भरा जाएगा-
राजस्थान बिजली विभाग में कुल 2,005 पदों में से विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है-
अगर कंपनी के अनुसार देखें तो सबसे ज्यादा 593 पद जयपुर डिस्कॉम (JVVN) में, 448 पद जोधपुर डिस्कॉम (JdVVN) में, 393 पद अजमेर डिस्कॉम (AVVN) में, 308 पद उत्पादन निगम (RVUN) में और 263 पद प्रसारण निगम (RVPN) में भरे जाएंगे। इसमें बैकलॉग और टीएसपी (TSP) क्षेत्र की रिक्तियां भी शामिल हैं।
अभ्यर्थी निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकेंगे और आवेदन कर सकेंगे-
https://energy.rajasthan.gov.in
https://energy.rajasthan.gov.in/rvun
https://energy.rajasthan.gov.in/rrvpn
https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl
https://energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl
https://energy.rajasthan.gov.in/avvnl