PFRDA Assistant Manager Admit Card 2025: पीएफआरडीए ग्रेड ए एडमिट कार्ड pfrda.org.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | August 29, 2025 | 09:04 AM IST | 2 mins read
पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) 2025 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने और परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट www.pfrda.org.in के माध्यम से पीएफआरडीए ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पीएफआरडीए कॉल लेटर डाउनलोड लिंक 6 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। पीएफआरडीए परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पीएफआरडीए एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पीएफआरडीए ग्रेड ए 2025 परीक्षा 6 सितंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। पीएफआरडीए ग्रेड ए चरण 1 एडमिट कार्ड 2025 के साथ परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ पासपोर्ट, आदि) और पासपोर्ट साइज का फोटो लाना अनिवार्य है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा सहायक प्रबंधक (ग्रेड ए) के कुल 40 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। पीएफआरडीए ग्रेड ए चरण 2 (मुख्य) परीक्षा 6 अक्टूबर, 2025 को चरण 1 में सफल उम्मीदवारों के लिए कराई जाएगी।
पीएफआरडीए ग्रेड ए 2025 प्रश्नपत्र में दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 शामिल किया गया है। परीक्षा की कुल अवधि 100 मिनट निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत चयन उम्मीदवारों को 44,500 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। परीक्षा पैटर्न सहित अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवार पीएफआरडीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
PFRDA Grade A Admit Card 2025: डाउनलोड चरण जानें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पीएफआरडीए हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- पीएफआरडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.pfrda.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “Recent Updates” सेक्शन पर विजिट करें।
- “अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) 2025 की भर्ती – चरण 1 के लिए कॉल लेटर डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल