Abhay Pratap Singh | August 29, 2025 | 08:14 AM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस ने अभी तक नीट पीजी 2025 आंसर की जारी होने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज यानी 29 अगस्त को नीट पीजी 2025 स्कोरकार्ड (NEET PG 2025 Scorecard) जारी किया जाएगा। एनबीई की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर एनबीईएमएस नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 जांच सकेंगे।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने अभी तक नीट पीजी 2025 आंसर की जारी करने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। उत्तर कुंजी, रिकॉर्ड किए गए उत्तर और मूल्यांकन योजना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
इससे पहले, मेडिकल बोर्ड ने एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 से पहले 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए नीट पीजी 2025 मेरिट सूची जारी की थी। नीट पीजी 2025 रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए एमडी, एमएस और पीजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने के लिए पात्र हैं।
Also readNEET-PG 2025: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग मेरिट लिस्ट natboard.edu.in पर जारी
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए स्कोरकार्ड एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर 5 सितंबर, 2025 से उपलब्ध होगा। नीट पीजी स्कोर कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक केवल छह महीने की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा। स्कोरकार्ड में नीट पीजी रैंक, एआईआर और श्रेणी रैंक की जांच कर सकेंगे।
नीट पीजी 2025 का आयोजन 3 अगस्त को किया गया था और नीट पीजी रिजल्ट 2025 की घोषणा 19 अगस्त को श्रेणीवार कट-ऑफ अंक के साथ की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: