Pearl Academy Result 2024: पर्ल एकेडमी ने जनवरी में आयोजित परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट किया जारी
Abhay Pratap Singh | February 15, 2024 | 10:30 PM IST | 1 min read
फैशन एंड डिजाइन प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा में जनरल प्रोफिशिएंसी टेस्ट(जीपीटी) और डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) शामिल है। एंट्रेस एग्जाम में गलत आंसर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
नई दिल्ली: पर्ल एकेडमी ने जनवरी 2024 प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज यानी 15 फरवरी को जारी कर दिया है। फैशन एंड डिजाइन ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पर्ल एकेडमी प्रवेश परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी।
पर्ल एकेडमी प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pealacademy.com पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। पर्ल एकेडमी एंट्रेंस एग्जाम 2024 के लिए ऑनलाइन परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल थे। वहीं, गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
पर्ल एकेडमी परीक्षा के तहत कैंडिडेट को फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी/ फैशन स्टाइलिंग एंड इमेज डिजाइन/ टेक्सटाइल डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी/ कम्यूनिकेशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी/ इंटीरियर डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी/ एक्सेसरी डिजाइन/ फैशन कम्यूनिकेशन/ फैशन एंड लाइफस्टाइल बिजनेस मैनेजमेंट व ग्लोबल लग्जरी ब्रांड मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
Pearl Academy January 2024 Result: डाउनलोड करें
पर्ल एकेडमी प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pearlacademy.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'डाउनलोड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
- अब एप्लीकेशन नंबर से लॉगिन करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
- पर्ल एकेडमी परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फैशन एंड डिजाइन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा में जनरल प्रोफिशिएंसी टेस्ट(जीपीटी) और डिजाइन एप्टीट्यूड परीक्षा (डीएटी) शामिल है। जीपीटी की अवधि 90 मिनट, जबकि डीएटी 30 मिनट के लिए आयोजित की गई थी।
परीक्षा के बाद एक पर्सनल इंटरव्यू और पोर्टफोलियो प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वहीं, सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 60 मिनट का जीपीटी और 30 मिनट का व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किया गया था।
अगली खबर
]भारत की युवा शक्ति को कौशल और सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 15 कंपनियों के साथ एमओयू किया साइन
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ मिलकर उद्योग साझेदारी की शुरुआत की गई है। यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने 15 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल