Patna HC Mazdoor Result 2025: पटना हाईकोर्ट मजदूर भर्ती रिजल्ट जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | March 11, 2026 | 02:05 PM IST | 1 min read

पटना हाईकोर्ट की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि मजदूर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे।

पटना हाईकोर्ट मजदूर भर्ती के लिए स्किल टेस्ट 23 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार के पटना स्थित उच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट मजदूर परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पटना हाईकोर्ट ने रेगुलर मजदूर भर्ती रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है।

पटना हाईकोर्ट रेगुलर मजदूर भर्ती फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपने नामांकन संख्या, पंजीकरण संख्या या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

पटना हाईकोर्ट की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि मजदूर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे।

Patna HC Mazdoor Result 2025: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
अनारक्षित (UR)
68.50
अनारक्षित - महिला (UR-Female)
62.83
ईडब्ल्यूएस
66.67
बीसी
66.83
ईबीसी
64.83
एससी
62.17
एसटी
55.67

Also read DDA JE Result 2026: डीडीए जूनियर इंजीनियर रिजल्ट dda.gov.in पर जारी, चयन प्रक्रिया जानें

Patna High Court Mazdoor Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "रिक्रूटमेंट" सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब "Regular Mazdoor Final Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए गए हैं।
  5. अब फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फाइनल डाउनलोड कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]