Trusted Source Image

DDA JE Result 2026: डीडीए जूनियर इंजीनियर रिजल्ट dda.gov.in पर जारी, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | March 11, 2026 | 10:12 AM IST | 1 min read

डीडीए जूनियर इंजीनियर परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को पात्रता सुनिश्चित करने के लिए मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम डीडीए जूनियर इंजीनियर मेरिट सूची जारी की जाएगी।

डीडीए जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2025-26 का परिणाम dda.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
डीडीए जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2025-26 का परिणाम dda.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। डीडीए जूनियर इंजीनियर लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

डीडीए जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल ) पद के लिए कुल 65 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित किया गया है। रिजल्ट डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सहित सूची दी गई है।

DDA JE Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
  2. 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन के अंतर्गत डीडीए जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. डीडीए जूनियर इंजीनियर रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम ढूंढें।
  5. अब डीडीए जेई चयन सूची को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

DDA JE Result 2026: रिजल्ट विवरण

  1. परीक्षा का नाम
  2. परीक्षा की तिथि और चरण
  3. चयनित उम्मीदवारों के नाम
  4. चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
  5. उम्मीदवार का स्कोर

Also read KVS NVS City Intimation Slip 2025: केवीएस एनवीएस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 27 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

DDA JE Result 2026: दस्तावेज सत्यापन

डीडीए जूनियर इंजीनियर परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को पात्रता सुनिश्चित करने के लिए मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम डीडीए जूनियर इंजीनियर मेरिट सूची जारी की जाएगी।

DDA JE Result 2026: चयन प्रक्रिया

डीडीए जूनियर इंजीनियर भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के सभी चरणों को पास करना होगा।

  1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट
  2. इंटरव्यू
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेरिट लिस्ट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications