Trusted Source Image

BPSSC Result 2025: बिहार पुलिस प्रवर्तन अवर निरीक्षक फाइनल रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | March 10, 2026 | 04:06 PM IST | 1 min read

आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली है। इनकी नियुक्ति और सेवा में योगदान की आगे की औपचारिकताएं राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार द्वारा पूरी की जाएंगी। सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र और योगदान की तिथि के संबंध में सूचित किया जाएगा।

प्रवर्तन अवर निरीक्षक पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 24 से 27 फरवरी 2026 तक पटना में किया गया। (आधिकारिक वेबसाइट)
प्रवर्तन अवर निरीक्षक पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 24 से 27 फरवरी 2026 तक पटना में किया गया। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार पुलिस अवर आयोग ने प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद की 33 रिक्तियों के तहत 22 पुरुष एवं 11 महिला अभ्यर्थी चयनित हुई हैं। प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद की सभी कैटेगरी की सभी रिक्तियां भरी गई हैं।

आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली है। इनकी नियुक्ति और सेवा में योगदान की आगे की औपचारिकताएं राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार द्वारा पूरी की जाएंगी। सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र और योगदान की तिथि के संबंध में सूचित किया जाएगा।

BPSSC Enforcement Sub Inspector: कटऑफ अंक

श्रेणी
पुरुष (अंक एवं जन्मतिथि)
महिला (35% आरक्षण के अधीन)
अनारक्षित (सामान्य)
201.2 (06/07/1992)
192.4 (08/10/2002)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
199.8 (05/01/2002)
190.2 (20/10/2001)
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
199.2 (10/01/1997)
पिछड़ा वर्ग (BC)
199.2 (05/07/1996)
190.4 (15/05/2000)

BPSSC Exam 2025: परीक्षा विवरण

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा परिवहन विभाग, बिहार सरकार में प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद की 33 रिक्तियों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 7 सितंबर 2025 को तथा मुख्य लिखित परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन 9 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया। शारीरिक जांच परीक्षा के लिए पात्र कुल-198 अभ्यर्थियों में से 193 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Also read UPPSC Staff Nurse Unani Admit Card 2026: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी

शारीरिक जांच परीक्षा में सफल 191 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया। इंटरव्यू का आयोजन 24 से 27 फरवरी 2026 तक पटना में किया गया। इंटरव्यू में कुल 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे एवं 186 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications