PPC 2025: 10 फरवरी को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम; 36 छात्रों को मिलेगा पीएम मोदी से सीधे संवाद का मौका
Santosh Kumar | February 6, 2025 | 01:58 PM IST | 2 mins read
पीपीसी 2025 का प्रसारण दूरदर्शन, स्वयं, स्वयंप्रभा, पीएमओ यूट्यूब चैनल और शिक्षा मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनलों पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: पीएम मोदी के वार्षिक 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आठवां संस्करण 10 फरवरी को सुबह 11 बजे डीडी सहित कई प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया जाएगा। परीक्षा पे चर्चा में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 36 स्टूडेंट्स सीधे पीएम मोदी से बातचीत करेंगे। पीपीसी का 2025 संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, 6 बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक लीडर सद्गुरु जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
इस वर्ष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बोर्ड के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, सीबीएसई और नवोदय विद्यालयों से 36 छात्रों का चयन किया गया है।
इन छात्रों का चयन सीधे प्रधानमंत्री से बातचीत करने के लिए किया गया है। पीपीसी 2025 का प्रसारण दूरदर्शन, स्वयं, स्वयंप्रभा, पीएमओ यूट्यूब चैनल और शिक्षा मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनलों पर किया जाएगा।
Pariksha Pe Charcha 2025: शीर्ष विशेषज्ञ पीपीसी में भाग लेंगे
8वें संस्करण यानी PPC 2025 में विविध क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। मानसिक स्वास्थ्य से लेकर तकनीक तक, शीर्ष विशेषज्ञ PPC में भाग लेंगे और छात्रों को आकर्षक और संवादात्मक तरीके से मार्गदर्शन देंगे।
2018 में अपनी शुरुआत के बाद से “परीक्षा पे चर्चा” एक बड़े अभियान के रूप में विकसित हो गया है। इस वर्ष, 5 करोड़ से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया, जिससे यह अब तक का सबसे विशेष और प्रभावशाली संस्करण बन गया।
PPC 2025: कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित होगा जैसे-
|
विषय |
वक्ता |
चर्चा के प्रमुख बिंदु |
|---|---|---|
|
खेल एवं अनुशासन |
एम. सी. मैरी कॉम, अवनी लेखरा, सुहास यथिराज |
लक्ष्य निर्धारण, संकल्प शक्ति, तनाव प्रबंधन एवं अनुशासन का महत्व |
|
मानसिक स्वास्थ्य |
दीपिका पादुकोण |
भावनात्मक संतुलन एवं आत्म-अभिव्यक्ति का महत्व |
|
पोषण |
शोनाली सबरवाल, ऋजुता दिवेकर, रेवंत हिमतसिंका |
संतुलित आहार, अच्छी नींद एवं स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स |
|
तकनीक एवं वित्तीय शिक्षा |
गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी), राधिका गुप्ता |
स्मार्ट लर्निंग में तकनीक की भूमिका एवं वित्तीय साक्षरता |
|
रचनात्मकता एवं सकारात्मकता |
विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर |
नकारात्मक विचारों से मुक्ति एवं सकारात्मक सोच विकसित करना |
|
माइंडफुलनेस एवं मानसिक शांति |
सद्गुरु |
मानसिक स्पष्टता एवं ध्यान के व्यावहारिक उपाय |
|
सफलता की कहानियाँ |
UPSC, IIT-JEE, CLAT, CBSE, NDA, ICSE के टॉपर्स एवं पूर्व PPC प्रतिभागी |
परीक्षा पे चर्चा का प्रभाव एवं तैयारी के प्रेरणादायक अनुभव |
अगली खबर
]CLAT 2025 रिजल्ट को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित, जानें अगली सुनवाई कब?
सुप्रीम कोर्ट ने आज 6 फरवरी, 2025 को कहा कि उच्च न्यायालयों में लंबित परीक्षा परिणाम के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को 7 दिनों के भीतर दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी