JNVST Class 6 Result: जवाहर नवोदय विद्यालय फेज 2 रिजल्ट कक्षा 6 के लिए जारी, navodaya.gov.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 22, 2026 | 07:43 PM IST | 2 mins read
नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के कक्षा 6 फेज 2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र और उनके अभिभावक अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक पोर्टल navodaya.gov.in पर ऑनलाइन या संबंधित स्कूल के नोटिस बोर्ड पर ऑफलाइन मोड में रिजल्ट देख सकते हैं।
नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 के कक्षा 6 फेज 2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र और उनके अभिभावक अब समिति की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों या इंटरनेट की सीमित पहुंच वाले छात्रों के लिए रिजल्ट ऑफलाइन मोड में भी उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा।
इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 का आयोजन दो अलग-अलग चरणों में किया गया था, जिसमें देश भर से 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। पहले चरण की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम पहले ही 17 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में रिजल्ट जारी किया है-
- ऑनलाइन मोड - छात्र नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- ऑफलाइन मोड - जो छात्र ऑनलाइन रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, वे संबंधित क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के नोटिस बोर्ड पर जाकर भी चयन सूची (Selection List) और प्रतीक्षा सूची (Waiting List) में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा समिति ने फेज 1 के लिए रीजन-वाइज चयन सूची की पीडीएफ भी जारी की है।
JNVST Class 6 Result 2026: रिजल्ट डिटेल्स
- छात्र का नाम
- परीक्षा रोल नंबर
- माता और पिता का नाम
- ब्लॉक कोड और सेंटर कोड
- स्कूल का नाम और स्कूल कोड
- लिंग और जिला
- जन्म तिथि
- प्राप्त किए गए अंक
- पास होने का स्टेटस
Also read UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड bujhansi.ac.in पर जारी, 31 मई को परीक्षा
JNVST Class 6 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'View JNVST Class 6 result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- अब लॉगिन जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार