NVS Non-Teaching 2024 Answer Key: एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, 14 जून तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | June 10, 2025 | 04:40 PM IST | 2 mins read
एनवीएस भर्ती 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोर चेक करने के लिए एनवीएस आंसर की 2024 की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती की आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
एनवीएस भर्ती 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती 2024 अभियान के तहत कुल 1377 पद भरे जाएंगे।
एनवीएस नॉन टीचिंग 2024 परीक्षा 14 से 19 मई 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई। एनवीएस आंसर की में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 14 जून 2025 तक का समय दिया गया है।
NVS Recruitment 2024: इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर सचिवालय सहायक, मेस हेल्पर, लैब अटेंडेंट, सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर अनुवाद अधिकारी, ऑडिट सहायक, महिला स्टाफ नर्स के पदों को भरा जाएगा।
इसके अलावा कैटरिंग सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, लीगल असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पद भी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
NVS Recruitment 2024 Answer Key: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती 2024 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन करें, आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी।
- उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच करें और डाउनलोड करें।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आयोजित एनवीएस भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने नकल के आरोप में 3 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। कई अभ्यर्थियों के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई।
शिमला के 6 परीक्षा केंद्रों पर एनवीएस भर्ती परीक्षा के दौरान कथित नकल के लिए हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की 5 महिलाओं सहित कुल 39 अभ्यर्थियों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अगली खबर
]SSC GD Constable Result 2025 Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी; जानें कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 भर्ती परीक्षा 4 से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले लाखों उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं। एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 से संबंधित विवरण इस लेख में हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल