NTPC EET Recruitment 2026: एनटीपीसी में इंजीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 515 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 01:52 PM IST | 2 mins read
एनटीपीसी ईईटी भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ई-1 ग्रेड के तहत 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में विज्ञापन संख्या14/24 के अंतर्गत गेट (GATE) 2025 के माध्यम से इंजीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (EET) के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
एनटीपीसी इंजीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 515 पदों को भरा जाएगा, जिसमें ईईटी (इलेक्ट्रिकल) के 165 पद, ईईटी (मैकेनिकल) के 210 पद, ईईटी (इलेक्ट्रॉनिक/इंस्ट्रुमेंटेशन) के 125 पद और ईईटी (कंप्यूटर साइंट/ आईटी) के 15 पद शामिल हैं। एनटीपीजी ईईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी, 2026 से शुरू है।
NTPC EET Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी/AMIE में न्यूनतम 65% अंकों में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री (एससी/ एसटी/ दिव्यांग के लिए 55%) संबंधित स्ट्रीम में हो। साथ ही, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 स्कोरकार्ड हो। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जैसे एससी, एसटी को ऊपरी आयु-सीमा में 5 वर्ष; ओबीसी कैंडिडेट को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी-जनरल/ईडब्ल्यूएस को 10 साल, पीडब्ल्यूडी-ओबीसी को 13 वर्ष, पीडब्ल्यूडी-एससी/ एसटी कैंडिडेट को 15 साल की छूट दी गई है।
एनटीपीसी ईईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। अधिक जानकारी के लिए एनटीपीसी करियर्स पोर्टल पर एनटीपीसी ईईटी नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
NTPC Engineer Executive Trainee Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनटीपीसी इंजीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एनटीपीसी भर्ती पोर्टल careers.ntpc.co.in/recruitment/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘गेट 2025 के माध्यम से ईईटी 2025 भर्ती’ लिंक खोजें।
- अब, आवेदन करें पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]RPSC 2nd Grade Result 2026: आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर रिजल्ट अंग्रेजी परीक्षा के लिए जारी, 757 कैंडिडेट सफल
अंग्रेजी विषय के पदों के लिए ग्रुप डी के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान और द्वितीय प्रश्नपत्र अंग्रेजी की लिखित परीक्षा क्रमशः 11 और 12 सिंतबर, 2025 को कराई गई थी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र