Trusted Source Image

RPSC 2nd Grade Result 2026: आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर रिजल्ट अंग्रेजी परीक्षा के लिए जारी, 757 कैंडिडेट सफल

Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read

आयोग ने बताया कि, 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 256 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर रिजल्ट पीडीएफ में दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित कैंडिडेट के रोल नंबर शामिल हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर रिजल्ट पीडीएफ में दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित कैंडिडेट के रोल नंबर शामिल हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा - 2024 के लिए अंग्रेजी विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी सेकेंड ग्रेड रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। राजस्थान 2nd ग्रेड रिजल्ट में कुल 757 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें अनुसूचित क्षेत्र के 64 कैंडिडेट और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 693 कैंडिडेट शामिल हैं।

आयोग ने रिजल्ट के साथ आरपीएससी सेकेंड ग्रेड कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंग्रेजी विषय के पदों के लिए ग्रुप डी के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान और द्वितीय प्रश्नपत्र अंग्रेजी की लिखित परीक्षा क्रमशः 11 और 12 सिंतबर, 2025 को कराई गई थी।

Also readRPSC SI, Platoon Commander Exam Date 2026: राजस्थान एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा तिथि घोषित

नोटिस में कहा गया कि, “प्रोविजनल रूप से चयनित कैंडिडेट एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माई रिक्रूटमेंट - डिटेल फॉर्म कम स्क्रूटनी - अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरें। डीएएफ व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) द्वारा की जाएगी।”

आयोग ने बताया कि, 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 256 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग द्वारा जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए https://rpsc.rajasthan.gov.in/news पर जाएं।

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अंग्रेजी विषय की परीक्षआ के लिए आरपीएससी 2nd ग्रेड टीचर रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in/results पर विजिट करें।
  • फिर, ‘सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा - 2024 (अंग्रेजी) के परिणाम की प्रस्तावना और कटऑफ अंक (पात्रता जांच के लिए अनंतिम सूची)’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications