NTPC Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की rrbcdg.gov.in पर कल होगी जारी, आपत्तियां दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | June 30, 2025 | 10:34 PM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से कल यानी 1 जुलाई को एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। एनटीपीसी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। एनटीपीसी आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपए का भुगतान करना होगा। एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2025 पर 6 जुलाई तक चुनौती दर्ज करा सकेंगे।
एनटीपीसी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा उत्तर कुंजी के साथ ही उम्मीदवार की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान में आरआरबी कुल 8113 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (⅓) अंक काटा जाएगा।
एनटीपीसी परीक्षा 2025 में पंजीकृत 5.8 लाख में से केवल 2.60 लाख उम्मीदवार (44.83%) ही शामिल हुए। आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनटीपीसी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- एनटीपीसी 2025 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण की सहायता से उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और जरूरत होने पर आपत्तयां उठाएं।
अगली खबर
]SSC JE 2025 Notification: एसएससी जेई अधिसूचना ssc.gov.in पर जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया, लास्ट डेट, पात्रता
योग्य उम्मीदवार जो भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग