NTET 2025 Registration: नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट पंजीकरण विंडो ओपन, जानें आवेदन प्रोसेस, फीस, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | June 5, 2025 | 12:25 PM IST | 2 mins read
एनटीईटी 2025 परीक्षा एक सीबीटी मोड में होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। एनटीईटी 2025 परीक्षा अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनटीईटी) 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर 23 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। एनटीईटी 2025 परीक्षा आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी भारतीय चिकित्सा प्रणालियों में पढ़ाने के लिए पात्रता प्रदान करती है।
एनटीईटी 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹4000, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए ₹3500 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर के लिए ₹3000 है। शुल्क का भुगतान 24 जून तक किया जा सकता है।
अभ्यर्थियों को एनटीए एनटीईटी 2025 आवेदन पत्र में 25 से 27 जून 2025 तक सुधार करने का अवसर मिलेगा। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो एनटीईटी 2025 आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी त्रुटि को सुधारना चाहते हैं।
NTET 2025 Exam Date: एनटीईटी 2025 एग्जाम डेट
एनटीईटी 2025 परीक्षा 17 जुलाई 2025 को अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। एनटीए ने एडमिट कार्ड की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।
एनटीईटी 2025 परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट होगी।
NTET 2025 Registration: एनटेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीईटी 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाएं।
- पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है तो सबसे पहले पंजीकरण करें।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- एनटेट 2025 पंजीकरण फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करने से पहले विवरण जांचें।
- अंत में एनटेट पंजीकरण फॉर्म का पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें
उम्मीदवार एनटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। किसी भी प्रश्न के लिए, हेल्पडेस्क 011-40759000 पर कॉल करें या ntef@nta.ac.in पर ईमेल करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग